कार्रवाई:अलग-अलग मामले में 17 लीटर अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार…

चौकी हरदीबाजार पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण में अवैध शराब के कारोबार करने वाले दो युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 17 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 1700 रुपए आंकी गई है। बता दें कि पुलिस ने भिलाई बाजार व ग्राम उतरदा भदरापारा में कार्रवाई की है और दोनों आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत रिमांड पर भेज दिया है।

कोरबा छत्तीसगढ़ – हरदीबाजार चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई बाजार और ग्राम उतरदा में अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम भिलाई बाजार पहुंची और गांव के सुनील कुमार घसिया पिता मोहन लाल (30) को हिरासत में लिया।

इसके कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। इसके बाद टीम ने ग्राम उतरदा भदरापारा में भी छापामार कार्रवाई करते हुए राजू जगत पिता चतुर सिंह जगत (30) से 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्र.आर राजेन्द्र साय, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौतम पटेल, आरक्षक गौकरण श्याम का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a review