कोरोना मुक्त, स्वस्थ,समर्थ व शक्तिशाली सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की भावना से गायत्री परिजनो ने किया यज्ञ….

विश्व भर में 1 करोड़ घरों में एक-दिन,एक-समय में गृहे -गृहे गायत्री यज्ञ अभियान हुआ सम्पन्न

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

रायपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार आव्हान पर दिनांक 26.05.2021 बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व भर में में लगभग 1 करोड़ घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञअभियान के तहत एक साथ प्रातः 10 बजे 12 बजे घर घर मे गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ किया गया

प्रदीप साहू ने बताया कि वेद पुराण और आयुर्वेदिक ग्रंथों में स्वास्थ रक्षा के लिए प्राचीनकाल में विविध मंत्रों से यज्ञ में आहुतिया डालने के उपायों का उल्लेख है वैदिककाल में ये मंत्र यज्ञ और उपाय आज अचूक है। वैश्विक स्तर पर छाए हुए कोरोना वायरस की महामारी के निवारण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एव अनेकानेक वैज्ञानिक भी यज्ञ की महिमा को जानकर प्रेरित और संकल्पित हो रहे है। फ्रांस के ट्रेले नामक वैज्ञानिक के अनुसार हवन मुख्यतः आम की लकड़ी पे किया जाता है जब आम की लकड़ी जलती है तो फार्मिक एलीडहाइड नामक गैस उतपन्न होती है जो खतरनाक बैक्टेरिया और जीवाणुओं को नष्ट कर वातावरण को शुद्ध करती है।

प्रदीप साहू ने कहा कि घर पर रहकर सह परिवार के साथ सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के संकल्प के साथ कोरोना से मुक्त पर्यावरण,संवर्धन,संरक्षण,वातावरण का परिशोधन समर्थ राष्ट्र निर्माण वैचारिक उत्कृष्टता समाज में छाई हुई वृकृतियो को नष्ट करने हेतु माता गायत्री के आशीर्वाद अवं पूजनीय गुरुदेव तथा परम वंदनीय माताजी की कृपा से गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button