छत्तीसगढ़देश विदेश

गांजे से लदी कार दुर्गा विसर्जन के जुलूस में लोगों को रौंदा… एक की हुई घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत अन्य 16 लोग हुए घायल…. एनएच 43 जाम,पत्थलगांव नगर छावनी में तब्दील,आवागमन पुरी तरह से बंद

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

खबर जशपुर जिला के पत्थलगांव से आ है जहां तेज रफ़्तार गांजे से लदी हुई कार दुर्गा विसर्जन के जुलुस  को कुचलते हुए फरार हो गई थी।जिसमें एक की मौत और लगभग 16 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना में नगर के युवा गौरव अग्रवाल की मौत के बाद शहर में जमकर आक्रोश है। पत्थलगांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं मृतक के शव को इंदिरा चौक पर रखकर लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं वहीँ ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी की मांग पर नागरिक अड़े हुए हैं।इधर एसपी और कलेक्टर शांति व्यवस्था की अपील नागरिको से करते हुए कार्यवही की बात कर रहे हैं।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नगरवासी उक्त घटना को लेकर खासे आक्रोशित हैं।नगर के बीच हुई इस बड़ी घटना ने पुलिस सुरक्षा पर तो सवालिया निशान लगा ही दिया है।वहीँ  जिले में गांजा तस्करी को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

दशहरे के दिन हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।ख़ुशी के माहौल को इस घटना ने ग़मगीन बना दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं जिसे सुरक्षा कारणों से अन्यत्र रखा गया है।मौके पर एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे व एसडीओपी राजेंद्र सिंह परिहार मौके पर पंहुच गए हैं वहीँ प्रशासनिक अमला लोगों को समझाने में लगा हुआ है और शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button