देश विदेश

Dussehra 2021: दशहरे की शाम को ज्योत जलाकर करें ये उपाय, जीवन से दूर हो जाएंगे रोग-दोष

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

नई दिल्ली: दशहरे (Dussehra 2021) का भारतीय संस्कृति में काफी महत्व माना जाता है. दशहरे की शाम को सूर्यास्त होने से कुछ समय पहले का समय सर्व सिद्धिदायी विजयकाल कहलाता है. मान्यता है कि इस अवधि के दौरान अगर कुछ खास उपाय (Dussehra ke Upay) कर लेने से आपके जीवन से अशुभ योगों का अंत हो जाता है.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

शाम को करें भगवान श्रीराम की पूजा

दशहरे (Dussehra 2021) की शाम को आप नहा-धोकर परिवार के साथ पूजा करने के लिए बैठें. सबसे पहले भगवान श्रीराम-माता जानकी की तस्वीर के सामने ज्योत जलाएं. उसके बाद शांत रहकर भगवान श्रीराम नाम का जप शुरू करें. बीच-बीच में हनुमान जी और उनकी महिमा का भी गुणगान करते रहें.

रोग-दोषों से मिल जाती है मुक्ति

 

प्रभु राम और बजरंग बली का नाम जपते हुए माला फिराते रहें. इस दौरान ‘पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना’ मंत्र का भी नियमित रूप से जाप करें. माना जाता है कि दशहरे की शाम को यह उपाय करने से अगले साल विजयदशमी तक रोग-दोषों से मुक्ति मिल जाती है और परिवार में खुशहाली आती है.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button