
घायल गाय के लिए आगे आये युवा समाज सेवी उपचार ना करने पर डॉक्टरों से हुई बहस
हर्षवर्धन सिंह
आपकी आवाज न्यूज, जौनपुर
शाहगंज,जौनपुर
शाहगंज नगर के पुरानी बाज़ार मोहल्ले में एक गाय घायल अवस्था मे नाली के अंदर
पड़ी हुई थी जिसको देख नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाल दिया था। किंतु नाली मे गिरने के कारण गाय को कुछ गम्भीर चोट समेत उसका एक टांग टूट गया था जिसके बाद इसकी सूचना हिन्दु युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अक्षत अग्रहरी को एक कार्यकर्ता ने दि जिसके बाद अक्षत अग्रहरी अपने तमाम युवा साथियों के साथ उक्त स्थान पर पहुचे यथा सम्भव उपचार करने के बाद भी जब राहत नही मिलता देखा तो सरकारी पशुचिकित्सालय शाहगंज से सम्पर्क करके डॉक्टरों को बुलाया किन्तु उन्होंने ब्लॉक पर रेफर कर दिया जिसके बाद अक्षत ने तत्काल प्रभाव से खुटहन ब्लॉक के डॉक्टर चंद्रभान कुमार से बात किया इसके पहले भी कई बार अक्षत ने डॉक्टर चंद्रभान से जानवर के उपचार के लिए विनती किया था किंतु उन्होंने हर बार आने में आनाकानी किया था इस बार भी उन्होंने चूरन देना चाहा किन्तु जब बात बिगड़ती देखा तो डॉक्टर चंद्रभान आने के लिए तैयार हुए। इस मौके पर अक्षत अग्रहरी ने नगर पालिका प्रशासन से विनती कीया की नगर में खुली पड़ी नालियों को बंद कराया जाए जिससे नगर में आये दिन हो रहे घटनाओं पर लगाम लग सके इस मौके पर प्रमुख रूप से ईशान’राम’,धीरज पाटिल,सूरज जायसवाल,सुशील सेठ ‘बागी’पवन जायसवाल,संदीप,शिवम,सहित आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।