11th March 2026
छत्तीसगढ़

जन औषधि दिवस पर पीएम मोदी ने की वर्चुअल संवाद, रायपुर से बीजेपी के कई दिग्गजों ने साझा की बात.

रायपुर. 7 मार्च को रायपुर के भारतीय जन औषधि केंद्र, खंडेलवाल पाली क्लीनिक, कोटा में रायपुर के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधी बातचीत की. वर्चुअल माध्यम से सीधे बातचीत की. कार्यक्रम में विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मुख्य अतिथि सांसद सुनील सोनी संजय श्रीवास्तव प्रवक्ता भाजपा व तमाम भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर डॉ शैलेन्द्र खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. वह अपना अनुभव साझा किया. डॉक्टर खंडेलवाल ने कहा कि जेनेरिक मेडिसिन वह ब्रांडेड मेडिसिन दोनों के रेट में अंतर होता है. दवाई वही है पर दाम बढ़ा दिया जाता है. जिसकी वजह से आम आदमी की जेब पर सीधा प्रभाव पड़ता है.

पूरे देश में हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 12:30 बजे जन औषधि के लाभार्थियों के साथ-साथ जन औषधि केंद्र मालिकों से बातचीत की.

Related posts

धान खरीदी केंद्रों में हेल्प लाईन नंबर चस्पा होनी चाहिए— अविनाश तिवारी सौरभ निर्वाणी

ADMIN DESK

CG News : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें 16 से 10 जुलाई के बीच में चलने वाली 50 ट्रेनें हुई रद्द…

ADMIN DESK

बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के द्वारा आज पत्रकार वार्ता

DINESH DUBEY

Leave a Comment