
जशपुर में अयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की, प्रदेश स्तरीय नेता भी थे मौजूद:-
जशपुर(24अक्टूबर2021)। जशपुर में कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का एवम जशपुर जिले सभी लोकप्रिय विधायकगण यू.डी. मिंज, विनय भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा महिला जिलाध्यक्ष किरण कांति सिंह एवम अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ।
जशपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बयान दे रहे थे। इसी दौरान मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ धक्का मुक्की हुई। बता दें कि जशपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच में कांग्रेस की गुटबाजी का मामला सामने आया हैं। बता दें पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे। उसी दौरान अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इफ्तेयार हसन उर्फ गुड्डू ने भरी सभा में भाषण के दौरान पवन अग्रवाल से धक्का मुक्की करने लगे। वही पूरा विवाद सम्मेलन के दौरान टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे लगने से निर्मित हुआ। वही पूरी घटना का वीडियो आप की आवाज न्यूज के पास उपलब्ध हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस के स्वयं मौजूद थे।
विशेष सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी दिल्ली तलब करने को हाईकमान द्वारा कहा गया है।
