






पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–19.10.22
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव पाड़ेंगा पहुंचे कलेक्टर ने स्कूल,गौठान और घोटुल का किया निरीक्षण,गौठान मेला से शुरू हुआ साप्ताहि बाजार….
पखांजुर–
कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने ग्राम पाड़ेंगा के गौठान का भी निरीक्षण किया तथा वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए अच्छा कार्य करने प्रोत्साहित किया। जय गोंडवाना महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सामको आंचला ने जानकारी देते हुए बताया कि समूह के सदस्यों द्वारा गौठान में खरीदे गए गोबर से वर्मीकम्पोस्ट का निर्माण किया जाता है, इसके अलावा साग-सब्जी की खेती और कड़कनाथ मुर्ग़ी का पालन किया जा रहा है, जिससे प्रति सदस्य 05 से 10 हजार रुपए की आमदनी हुई है। समूह के सदस्यों द्वारा वर्मीटांका की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किए जाने पर कलेक्टर द्वारा 04 नये वर्मीटांका का निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान किया गया।
कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने ग्राम पाड़ेंगा में 06 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित घोटुल भवन का भी निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा किया। ग्राम प्रमुख धर्माराम आंचला और कोतलाराम आंचला ने गांव में संचालित कार्यों एवं घोटुल के गतिविधियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने घोटुल के पास निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय को गुणवत्ता के साथ निर्माण करते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज पखांजूर तहसील के ग्राम शंकर नगर पी.व्ही. 84 के उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों एवं मरीजों के संबंध में पूछताछ किया। सी.एच.ओ. शिवरी दास ने स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध होने की जानकारी दी।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण की भी जानकारी लिया, ग्रामीणों द्वारा सभी उपभोक्ताओं को राशन का वितरण होना बताया तथा निर्माणाधीन पी.डी.एस. भवन को शीघ्र बनवाने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने पीडीएस भवन को जनवरी तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष व सदस्यों से भी बातचीत की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आय मूलक अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने पंचायत नांगलदण्ड के आश्रित ग्राम गोदलदण्ड में बनाये गये आवर्ती चराई गौठान का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष डे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर.सिन्हा भी मौजूद थे।