
जिले में अब तक 765 लाख मत्स्य बीज का किया गया उत्पादन, जिले की उपलब्धि कुल लक्ष्य का 102 प्रतिशत
जशपुरनगर 08 जुलाई 2021/ जशपुर जिले के शासकीय मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादन में वृद्धि हुई है। जशपुर जिला को वर्ष 2021-22 में मत्स्य बीज (स्पान ) उत्पादन की कुल लक्ष्य 750 लाख के विरुद्ध में 765 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया है। जिले की उपलब्धि कुल लक्ष्य का 102 प्रतिशत है।
उपसंचालक मत्स्य पालन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक कुल 545 लाख मत्स्य बीज विक्रय हो गया है एवं वर्तमान में शासकीय प्रक्षेत्रों में 220 लाख स्पान संवर्धन हेतु शेष है। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को 80 लाख मत्स्य बीज (स्पान) का उत्पादन 60 लाख विक्रय, प्रक्षेत्र में संवर्धन हेतु 20 लाख शेष है। इसके साथ ही जिले में स्पान उत्पादन कार्य प्रगति पर है ।