देश विदेश

Whatsapp पर पापा-मम्मी के डर से डिलीट किए हैं पार्टनर के मैसेज, तो ऐसे पढ़ सकते हैं दोबारा, बस करें ये मजेदार Trick

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

Whatsapp Tips And Tricks: वॉट्सएप का इस्तेमाल करोड़ों भारतीय करते हैं. इसमें यूजर चैट के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं. वॉट्सएप को और मजेदार बनाने के लिए यूजर्स नए ट्रिक्स ढूंढते रहते हैं. वॉट्सएप के कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में यूजर्स को पता नहीं है. अक्सर लोग वॉट्सएप पर फालतू मैसेज डिलीट कर देते हैं. लेकिन इसी में जरूरी मैसेज भी डिलीट हो जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप उसे दोबारा भी पढ़ सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ही ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आपको बता दें कि वॉट्सएप पर ऐसा कोई फीचर नहीं है जिससे आप डिलीट हुए मैसेज देख सकते हैं. वॉट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को दोबारा नहीं पढ़ा जा सकता है. लेकिन कोई जरूरी मैसेज डिलीट हो गया है और आप उसको पढ़ना चाहते हैं, तो आपको थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करना होगा. अगर आपको जरूरी मैसेज पढ़ना है तो दूसरी एप की मदद ले सकते हैं.

ऐसे पढ़ सकते हैं डिलीट हुए वॉट्सएप मैसेज

1. वॉट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं, तो आपको थर्ड पार्टी एप WhatsRemoved+ डाउनलोड करना होगा.
2. प्ले स्टोर से WhatsRemoved+ इंस्टॉल करें. उसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन्स को एक्सेप्ट कर दें.
3. एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको नोटिफिकेशन का एक्सेस देना होगा.
4. फिर उन एप्लीकेशन्स को सिलेक्ट करें, जिनके नोटिफिकेशन्स से बचाना चाहते हैं.
5. उसके बाद वॉट्सएप को इनेबल करें और कंटीन्यू पर क्लिक कर दें.
6. फिर जब आप पेज पर जाएंगे, तो वॉट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज दिख जाएंगे.
7. स्क्रीन के टॉप पर डिटेक्टेड ऑप्शन के पास वॉट्सएप का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें.
8. उसको इनेबल करने के बाद आप डिलीट किए वॉट्सएप मैसेज को पढ़ सकेंगे.

यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. वॉट्सएप इस तरह का कोई फीचर नहीं देता है. अगर आपको थर्ड पार्टी एप सुरक्षित नहीं लगती और किसी तरह का खतरा मानते हैं, तो इसको इंस्टॉल न करें.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button