
तहसील कार्यालय में मारपीट, फेडरेशन ने कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने जिले में होगा काम बंद
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यकारी संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव ने बताया कि रायगढ़ तहसील कार्यालय में कुछ अधिवक्ताओं द्वारा विक्रांत राठौर नायब तहसीलदार राजकुमार सिदार रीडर अखिलेश श्रीवास राजस्व भृत्य के साथ गाली गलौज मारपीट की गई। जिसकी नामजद रिपोर्ट पीड़ित कर्मचारियों के द्वारा चक्रधर नगर थाने में की गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के कार्यकारी संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डीआर प्रधान पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेश पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष से शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता पूर्व अध्यक्ष विष्णु यादव छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरडी महंत महंत प्रांतीय महामंत्री धर्मेंद्र बैस छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद परधान वरिष्ठ उप प्रांतअध्यक्ष मनोज पांडे छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव सचिव मनोज राय छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष लंबोदर पटेल प्रांतीय प्रमुख महामंत्री एन पी त्रिवेदी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप सचिव किशन देवांगन छत्तीसगढ़ अभियंता संघ के आरडी पटेल राजेश तिवारी राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रूपलाल सिदार सचिव मनोज पटेल छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पर्वत छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के अध्यक्ष पीसी साहू छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर सचिव दीनबंधु प्रधान छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल सचिव आशीष रंगारी छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर पटेल छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राम कुमार चौहान आदि एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ से संबद्ध सभी जिला शाखा अध्यक्ष रायगढ़ ने कहा कि रायगढ़ की इतिहास में यह कलंकित दिवस है जब दंडाधिकारी स्तर के कर्मचारियों के साथ कानून के जानकार गाली गलोज मारपीट कर सकते हैं सब बाकी कर्मचारियों की क्या स्थिति होगी? तहसील रायगढ़ में घटित मारपीट ने पूरे जिले के कर्मचारियों को आक्रोशित कर दिया है। जिले के कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेताओं ने कहा है कि पुलिस प्रशासन नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करें यदि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो दिनांक 14 02 22 सोमवार को पूरे जिले में कलम बंद हड़ताल की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। कर्मचारी नेताओं को आशा है की जिले के कर्मचारियों की मनोबल को बनाए रखने के लिए बेहद जायज मांग पर तत्काल कर कार्यवाही सुनिश्चित कर दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
