
धनगांव के नए गौठान में पहले दिन 103 किलो की हुवी गोबर खरीदी
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत गोधन न्याय योजना से गौठानो में गोबर खरीदी किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नवीन ग्राम पंचायत धनगांव के नए गौठान में 10 मई दिन मंगलवार को गोबर खरीदी का शुभारंभ सरपंच तुलसी मनहरे सचिव हरिराम ध्रुव गौठान समिति अध्यक्ष राजेश चौधरी की उपस्थिति में किया गया। पहले ही दिन सुलोचनी ध्रुव से 21 किलो जीवराखन वैष्णव से 12 किलो गोपाल यादव से 10 किलो पदमा बाई नायक से 10 किलो सीमा यादव से 22 किलो एवं थानु राम यादव से 28 किलो सहित 6 ग्रामीणों से103 किलो गोबर की खरीदी की गई। इस दौरान बिसौहा राम ध्रुव रिखी दास वैष्णव दिलीप कुमार शिवचरण नेताम एवं महिला समुह से हरेलिया बाई जेठीया बाई सती बाई बृजबाई धनेश्वरी बाई संतोषी बाई संगीता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।