धान खरीदी नहीं होने पर आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम

सैकड़ो किसानों ने बड़गांव में किया चक्का जाम

बिप्लब कूण्डु
पखांजूर-4,1,24

धान खरीदी नही होने से आक्रोशित किसानों ने प्रशासन के ख़िलाप खोला मोर्चा।बड़गांव लैम्पस अंतर्गत बड़गांव और मदले धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी बन्द होने से आक्रोशित सैकड़ो किसानों ने बड़गांव में चक्काजाम कर दिया है।दोपहर करीबन 1 बजे किसान सड़क पर बैठ गए और करीबन डेढ़ घंटे बाद पखांजुर तहसीलदार के समझाइस के बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की मांग है कि धान उपार्जन केंद्रों से धान खरीदी सुचारू तरीके से चालू किया जाए।गौरतलब है कि धान उपार्जन केंद्रों से परिवहन नही होने के चलते केंद्रों में जगह नही है।जिसके चलते केंद्र प्रभारीओ ने खरीदी बन्द कर दी है।जिससे किसान अपनी उपज नही बेच पा रहे है।वहीं दूसरी ओर जनवरी के अंतिम तिथि तक खरीदी की जानी है।लेकिन अभी से ही जगह के अभाव में खरीदी बन्द होने से किसान परेशान हो गए है।और धान विक्रय को लेकर चिंतित है।जिससे हताश सैकड़ो किसानों ने बड़गांव जिओ टावर के पास सड़क पर बैठ गए।जिससे पखांजुर से भानुप्रतापपुर मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन बन्द रहा।मामले की जानकारी होते है बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस के अफसरों ने किसानों से वार्तालाप का प्रयास किया परंतु पुलिस प्रशासन का यह प्रयास असफल रहा और अपनी मांगों पर किसान अडिग रहे।जिसके बाद पखांजुर तहसीलदार शैलेन्द्र ठाकुर फूड इंस्पेक्टर समेत बड़गांव प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्तालाप कर समझाइस देते हुए जल्द उठाव का आश्वासन दिया।जिसके बाद तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों ने सड़क खाली किया और आवगमन बहाल हो सका।
सिया राम पुड़ो और बलि राम वड्डे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन का दावा करने वाली सरकार के इंजन में दम नजर नही आ रहा है।यही कारण है कि खरीदी केंद्रों से उठाव ठप्प है।जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।उठाव नही होना प्रशासन की लापरवाही है,जिसके चलते कई किसान धान नही बेच सके है।और अंतिम तिथि भी नजदीक आने को है।यदि समस्त किसानों का दाना दाना धान सरकार नही खरीदती है तो आगे निकट भविष्य में किसानों को परेशानी नही होनी चाहिए।इस दौरान कमलेश,नेताम,योगेश मानिकपुरी,समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

चक्का जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button