नई दिल्ली : BRICS समिट का आज आखिरी दिन, 10:50 बजे ओपन सेशन; PM मोदी की 7 नेताओं से अहम मुलाकातें
भारत मंडपम में सुबह 9:55 बजे से नेताओं का पहुंचना शुरू
10:35 बजे होगा फैमिली फोटो, इसके बाद शुरू होगा मुख्य ओपन सेशन
दिनभर अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों का दौर
नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026। भारत की मेजबानी में नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। रविवार को सम्मेलन का मुख्य आकर्षण सुबह 10:50 बजे शुरू होने वाला ओपन सेशन रहेगा। इसमें BRICS सदस्य देशों के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे।
सुबह 9:55 बजे से नेताओं का आगमन
आज के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:55 बजे BRICS के पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित नेताओं के भारत मंडपम पहुंचने से होगी। इसके बाद 10:35 बजे आधिकारिक फैमिली फोटो का कार्यक्रम है।
इसके ठीक बाद 10:50 बजे ‘Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth’ विषय पर मुख्य ओपन सेशन आयोजित होगा।
PM मोदी की सात अहम द्विपक्षीय बैठकें
ओपन सेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार आज मोदी की कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र और दक्षिण अफ्रीका समेत कई नेताओं के साथ बैठकें निर्धारित हैं।
इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
BRICS का आज जारी होगा नई दिल्ली घोषणा-पत्र
दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के समापन के साथ New Delhi Declaration जारी किया जाना प्रस्तावित है। सम्मेलन में वैश्विक शासन, आर्थिक सहयोग, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और सतत विकास जैसे विषय प्रमुख एजेंडे में रहे हैं।
भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह समिट?
भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। 2026 की अध्यक्षता के तहत भारत ने Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability को अपनी प्राथमिकताओं के केंद्र में रखा है।
इस सम्मेलन के जरिए भारत वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं, बहुपक्षीय सहयोग और आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता देने की कोशिश कर रहा है।
आज का प्रमुख टाइमलाइन:
9:55 AM — नेताओं का आगमन
10:35 AM — फैमिली फोटो
10:50 AM — BRICS ओपन सेशन
इसके बाद — PM मोदी की द्विपक्षीय बैठकें और समिट के समापन से जुड़े कार्यक्रम












