नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म मामले में सर्वसेन समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। शहर के सेंट जेवियर स्कूल से जुड़े नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म मामले को लेकर मंगलवार को सर्वसेन समाज के नेतृत्व में रैली निकालकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर से शुरू हुई रैली नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जानी चाहिए।

सात दिन का अल्टीमेटम

सर्वसेन समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मामले के सभी पहलुओं की जांच करने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस जांच जारी

मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Back to top button