
मनेन्द्रगढ़
रिपोर्टर रईस अहमद
विधायक बनने के बाद से स्वेच्छानुदान के दुरुपयोग को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल एक बार फिर स्वेच्छानुदान की राशि के बंदरबांट को लेकर सुर्खियों में है। पहले महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एनएसयूआई पदाधिकारियों को स्वेच्छानुदान की राशि बांटने के बाद अब कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने चिरमिरी भाजपा मंडल महामंत्री को स्वेच्छानुदान की राशि दे डाली है। भाजपा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी को कांग्रेस विधायक ने स्वेच्छानुदान की 25 हजार की राशि का चेक अपने निवास में दिया है और बकायदा फ़ोटो सेशन भी करवाया है। सोशल मीडिया में भाजपा मंडल महामंत्री को चेक देने की फ़ोटो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो भाजपा मंडल महामंत्री ने बताया ब्राह्मण समाज के लिए राशि ली है। लेकिन नियमों के मुताबिक न ही किसी सामाजिक संगठन को स्वेच्छानुदान की राशि जारी की जा सकती है और न ही किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को। इस से पहले भी विधायक कांग्रेस पदाधिकारियों, पत्रकारो को स्वेच्छानुदान की राशि देकर विवादों में घिरे थे और सफाई देते फिर रहे थे कि मैंने अपने क्षेत्र की गरीब जनता की आर्थिक मदद की है।
लगातार विधायक विनय जयसवाल का अपने ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से विरोध बढ़ता जा रहा है अभी हाल ही में एमएलए महापौर कप में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधियों की अमर्यादित भाषा टिप्पणी को लेकर नाराज चल रहे हैं लगता है ऐसे में विधायक जी को कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं की कमी खल रही है। भाजपा के मंडल महामंत्री को 25000 का स्वेच्छा अनुदान का चेक देना कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में ही चर्चा का विषय बन गया है और कांग्रेसी कार्यकर्ता कई तरीके से सवालिया अनुमान लगा रहे हैं? कार्यकर्ता यह भी कहते फिर रहे हैं भाजपा के लोग ही इस विधानसभा में विधायक विनय जयसवाल को चुनाव जिताएंगे।

