देश विदेशमनोरंजन

पद्मश्री से सम्मानित हुईं कंगना रणौत: पारंपरिक परिधान में पहुंचीं एक्ट्रेस, चेहरे पर दिखी सम्मान पाने की खुशी

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने के लिए दिल्ली पहुंचीं कंगना ने गोल्डन बेज कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। इस खास दिन पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहीं।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महिलाओं को समर्पित किया था सम्मान
इस पुरस्कार को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने कहा था, “मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है।”

बता दें कंगना रणौत के अलावा सिनेमा जगत से अदनान सामी, एकता कपूर, करण जौहर और दिवंगत गायक बालासुब्रमण्यम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

 

ये पुरस्कार साल 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जा रहे हैं। वहीं, साल 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 119 लोगों को मंगलवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जाता है। यह देश का चौथा बड़ा सम्मान है। कंगना को फिल्मी क्षेत्र में उत्कृष्ट अभिनय के लिए यह सम्मान दिया गया है।

 

हाल ही में कंगना रणौत को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’  फिल्म के लिए दिया गया। वहीं कंगना दूसरी तरफ के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड किरदार में दिखाई देंगे।

 

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button