पीयूष जैन का कबूलनामा, बताया 200 करोड़ रुपये कैश आखिर किसका है

3 Min Read

Kanpur Raid Piyush Jain: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर जीएसटी टीम की छापेमारी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. देश के नामी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से अब तक 200 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं. कारोबारी के कानपुर और कन्नौज के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद उसे कल रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.

अब भी जारी है छापेमारी

जीएसटी चोरी के आरोपी कारोबारी के कन्नौज स्थित घर में अब भी छापेमारी जारी है, अभी वहां अधिकारी कैश की काउंटिंग कर ही रहे हैं. मामले में आज बड़ा अपडेट यह है कि आखिरकार पीयूष जैन ने खुलासा कर दिया है कि इतनी बड़ी रकम के पीछे असली चेहरा किसका है.

पीयूष जैन ने बताया 200 करोड़ किसका

पीयूष जैन ने माना है कि उसके दोनों घरों से बरामद कैश और कीमती जेवर किसी और के नहीं बल्कि उसके ही हैं. बता दें कि इत्र कारोबारी के कन्नौज स्थित घर से 600 किलो चंदन का तेल (Sandalwood Oil) मिलने के बाद इस मामले में अब DRI की भी एंट्री हो चुकी है.

चंदन के तेल की चोरी बढ़ा सकती है और मुश्किल

डीआरआई के जांच में शामिल होने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. क्योंकि इत्र बनाने की प्रक्रिया में कई मानकों की धज्जियां उड़ाए जानें की बातें सामने आ रही हैं. इसमें अवैध तरीके से चंदन के तेल का इस्तेमाल किए जाने की भी बातें हो रही हैं.

Share This Article
Leave a Comment