न्यूज़रायगढ़

पूर्व विधायक व सांसद स्व.राजा बहादुर सुरेंद्र कुमार सिंह की स्मृति में यूथ फ़ुटबॉल लीग का आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायगढ़ स्टेडियम में दिनांक 14 -15 जनवरी को किया गया । इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व सांसद सुरेन्द्र कुमार जी की पुत्रि राजकुमारी जयमाला सिंह कुँवर जितेंद्र सिंह, जयंत बहिदार सोनू पुरोहित,जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुकेश चटर्जी व सचिव संजय ठाकुर रहे। श्रीमती जय माला देवी ने खिलाड़ी बच्चों को हर संभव सुविधा देने का वादा किया ।जयमाला कांग्रेस से लोक सभा चुनाव प्रत्याशी की प्रबल दावेदार उम्मीदवार है और निरन्तर सामाजिक व खेल से जुड़े कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है । इस आयोजन में सभी ऑल इंडिया फुटबॉल से रजिस्ट्रर्ड खिलाड़ियों व क्लबों को ही प्रवेश दिया गया । इस प्रतियोगिता में रायगढ़ की कुल 5 टीमों ने हिस्सा लिया था । श्री जितेंद्र सिंह और जयमाला जी के सहयोग से यह टुर्नामेंट हर वर्ष की आयोजित किया जाता है । यह टुर्नामेंट का दूसरा वर्ष था । रायगढ़ में कम उम्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए और उनके खेल विधाएं को आगे बढ़ाने के जयमाला सिंह जी कार्य कर रही है । यह मैच लीग के आधार पे खेला जाना था जो पॉइन्ट स्कोरिंग पर आधारित था । वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। वंडर बॉयज 4 मैच में 3 मैच में विजयी रही और एक मैच ड्रा रहा । दूसरे स्थान पर यूथ फ़ुटबॉल अकादमी को मिला। इस आयोजन में सभी टीमों को पुरुष्कार वितरण किया गया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । यूथ फुटबॉल अकादमी के संचालक आकाश विश्वास ने सभी सदस्य का आभार व्यक्त किया

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button