प्रदेश में लॉकडाउन का बढ़ना तय…पढ़िए पूरी खबर

रायपुर,4 मई 2021। प्रदेश में लॉकडाउन के बावजूद पंद्रह हज़ार से अधिक मरीज़ों के मिलने के सिलसिले को थमते ना देख प्रदेश सरकार ने लॉकडॉउन बढ़ाने का फ़ैसला कर लिया है। संकेत है कि आने वाले एक घंटे में इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया जाएगा।

प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ाने और संक्रमण की रफ़्तार के हिसाब से प्रभावित क्षेत्रों को छूट दी जाएगी या कि कड़ाई से लॉकडाउन जारी रहेगा।

NPG ने तीस अप्रैल को ही पाठकों को बताया था कि प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ेगा और जिन क्षेत्रों में संक्रमण की रफ़्तार तेज होगी वहां कड़ाई से लॉकडॉउन जारी रहेगा जबकि जहां रफ़्तार कम होगी वहाँ कुछ अतिरिक्त छूट दी जा सकेगी।

राज्य सरकार इसी फ़ार्मूले पर आगे बढ़ रही है और फ़िलहाल इसकी समयावधि को लेकर कितनी हो इसे लेकर गहन मंथन जारी है। यह दस दिन हो या कि इसकी मियाद और बढ़ाई जाए इस पर गहन मंत्रणा जारी है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जिन जगहों पर छुट बढ़ेगी वहाँ पर किसी भी सूरत में मार्केट नहीं खुलेंगे। बैंकों को पूरे कार्यालयीन समय के लिए खोला जा सकता है।

राज्य सरकार का ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों पर हैं जहां कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं और इसे लेकर भी विमर्श जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button