
बीजापुरःजिले के भोपालपटनम में एक बार फिर नक्सलियों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भोपालपटनम सड़क पर IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में 4 CRPF जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के ASP पंकज शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी जवान सर्चिंग में निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक IED ब्लास्ट कर दिया। IED की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।