भाई ने दोस्तों संग मिलकर 11 महीने तक किया 14 साल की नाबालिग बहन से दुष्कर्म

भोपाल: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां 14 साल की नाबालिग बच्ची का पिछले 9 महीने से सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा था। बताया जा रहा है बच्ची का मौसेरा भाई अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लगातार बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहा था। वहीं इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित बच्ची ने एक बच्ची को जन्म दिया और उसे कुएं में फेंक दिया। इस पूरे मामले में अशोकनगर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार आरोपियों में से दो आरोपी नाबालिग हैं। यह पूरा मामला उस समय प्रकाश में आया जब बीते 20 सितंबर को कदवाया गांव के हनुमान मंदिर के पास कुएं में एक नवजात का शव मिला था।

इस दौरान लोगों ने शव को देखते ही इस बारे में सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस आई उन्होंने नवजात को निकाला और केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची को जिंदा ही कुएं में फेंक दिया गया था और उसकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। वहीं जांच में पुलिस को पता चला कि हाल ही में गांव की एक 14 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था। यह सब होने के बाद पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके बाद लड़की ने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। अब पुलिस ने लड़की को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

क्या है पीड़िता की कहानी- पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ गांव में रहती है। जब वह छोटी थी, तभी मां की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2020 में एक दिन वो घर पर अकेली थी। उस दौरान पिता खेत पर काम करने गए थे और तभी गांव का ही रहने वाला उसका मौसेरा भाई कछेंदी उर्फ छोटू विश्वकर्मा घर आया। उसने देखा कि घर पर कोई नहीं है और इसी मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि ‘अगर ये बात उसने किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा।’ यह सब होने के बाद कछेंदी उसे एक जगह ले गया। जहां उसका दोस्त राहुल भी मौजूद था और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी देकर अन्य तीन दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। बीते 11 महीने में आरोपियों ने कई बार उस के साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button