भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंकुश तिवारी ने सांसद डॉ. संदीप पाठक से की सौजन्य मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
बेमेतरा। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया के जिला प्रभारी बेमेतरा पंडित अंकुश तिवारी ने छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक से उनके छत्तीसगढ़ के पारिवारिक प्रवास के दौरान सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री तिवारी ने डॉ. पाठक से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान बेमेतरा जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर गंभीरतापूर्वक और सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जिले में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान डॉ. संदीप पाठक ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। वहीं पंडित अंकुश तिवारी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की बात कही।
इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यगण सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। मुलाकात का माहौल आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण रहा।























































