
भू विस्थापित संघ रोजगार एकता संघर्ष ने की नाराई बोध में आवश्यक बैठक…
कोरबा | भू विस्थापित संघ रोजगार एकता संघर्ष के अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप के नेतृत्व में नराई बोध (जेलपारा) कुसमुंडा पर एक बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक में अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप जी ने विशेष चर्चा के दौरान अमरजीत सिंह पार्षद कुसमुंडा विकासनगर को भू विस्थापित संघ का मुख्य संरक्षक बनाने का प्रस्ताव रखा. जिस प्रस्ताव को संघ के सभी सम्मानित सदस्यों ने स्वीकार किया.और सभी ने अपना समर्थन अमरजीत सिंह को भू विस्थापित संघ रोजगार एकता संघर्ष का संरक्षक बनाने पर समर्थन भी दिए.व अमरजीत सिंह का सभी सदस्यों ने पुष्प भेंट और मालाओं से स्वागत किया.
इस मौके पर प्रमुख रूप से उप संरक्षक पार्षद विनय कुमार , श्यामसुंदर साहू, रामेश्वर महंत, हरिहर पटेल, सनत कौशिक, साधु महंत, बादल केवट, शेखर केवट, अमरपाल, उपाध्यक्ष रेशम लाल यादव, बजरंग सोनी, राकेश, ओम प्रकाश पटेल, त्रिलोक दुबे, कृष्णा, पंकज कुमार शर्मा, रघु लाल यादव, कमल कांत, सचिव दामोदर कौशिक, हरिशंकर केवट, मिलन प्रसाद कौशिक, रामकुमार साहू, अमृत, विनोद, बलराम कश्यप, फूल सिंह पटेल और विस्थापित संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे.
अंत में अध्यक्ष भू विस्थापित संघ राधेश्याम कश्यप जी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।