मंत्रालय-इंद्रावती भवन में अब शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश, कल से सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत मंत्रालय और इंद्रावती भवन के लिए पूर्व निर्देश 50 फीसदी उपस्थिति को शत प्रतिशत उपस्थिति में बदला गया है. कल से सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी. सोमवार को जारी नए निर्देश के तहत अब दोनों जगहों पर शत प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी आएंगे. इससे शासकीय कार्यों को गति मिलेगी. साथ ही कहा गया है कि कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन करना होगा.

Share This Article
Leave a review