
मजदूरों के साथ हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण:प्रज्ञा निर्वाणी
दिनेश दुबे
आप की आवाज
*मजदूरों के साथ हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण, ईलाज में हुए खर्च देंगें डी एस पी आर बर्मन:प्रज्ञा निर्वाणी*
*असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक* *पाण्डेय ने जताया दुःख*
बेमेतरा —कवर्धा में बेमेतरा डी एस पी आर बर्मन के गाड़ी से घायल खबर के बाद तुरन्त एक्शन में आई असंगठित कामगार कांग्रेस,
असंगठित कामगार कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने घटना उपरांत डी एस पी आर बर्मन से फ़ोन पर चर्चा कर दुर्घटना ग्रस्त मजदूरों के स्वास्थ्य और घटना की जानकारी ली, उन्होंने डी एस पी आर बर्मन को प्रभावित मजदूरों को मेडिकल व्यय देने और उनके पूर्ण स्वस्थ होकर मजदूरी में नही जाने तक कलेक्टर दर से मजदूरी का भुगतान मजदूर परिवारो को करने कहा है, डी एस पी बर्मन ने भी दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है,उन्होंने मजदुरों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए घटना पर अफसोस जाहिर किया है
और बताया कि वाहन में वो दुर्घटना के दौरान उपस्थित नही थे परंतु दुर्घटना के विषय मे वाहन चालक से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि गाड़ी का दरवाजा ठीक से लगा नही था और मोड़ आने पर खुल जाने के कारण वाहन चालक ने चलती हुई गाड़ी से ही दरवाजा लगाने के प्रयास के दौरान गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण गाड़ी लहरा कर डिवाइडर पर बैठे मजदूरों के तरफ बढ़ गई और यह दुर्घटना घटी ,उन्होंने मजदूरों के परिवार को निजी तौर पर पूरी मदद देने के आश्वसन दिया है,
असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने कहा है कि काग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार की लडाई के साथ है, कवर्धा में हुए घटना की पूरी जानकारी उन्होंने कांग्रेस संगठन के सिरसस्थ नेताओ के साथ साझा की है..