
बिलासपुरनगर निगम चुनाव में इस बार महापौर पद केलिए सीधा चुनाव होगा जिसमे आरक्षण स्थिति स्पष्ट होने के बाद ओबीसी के कई कद्दावर नेता अपने आपको महापौर प्रत्यासी के रूप देख रहे है भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज अपने अपने पार्टी कार्यालय कि दौड़ लगा रहे है अपनी साख और बल सिद्ध करने में लगे हुवे .आज इस खबर को बीजेपी के महापौर प्रत्यासी के विषय में शहर के भीतर आम और खास के विशेष चर्चा पर लिखा जा रहा है.ऐसा बिलासपुर शहर की जनता का मानना है कि जो शहर विधायक अमर अग्रवाल तय करेंगे जनता उसी को प्रत्यासी मानकर वोट करेगी .अब इस दौड़ में बीजेपी से कइयों ने प्रस्ताव रखा है
की उनकी दावेदारी पक्की है किन्तु पार्टी सूत्रों से जो जानकारी छनकर आरही है उससे ये तो स्पष्ट है की पार्टी चयन समिति ऐसे कार्यकर्ता को प्रत्यासी बनाना चाहती है जो पार्टी के उद्देश्य को लेकर चले साथ विकास करने की तकनिकी को समझता हो.अब बिलासपुर निगम स्मार्ट सिटी की जद में है और पूरा विकास का पोर्टफोलियो इसी के इर्द गिर्द घूमेगी.किसी ऐसे व्यक्ति को प्रत्यासी बनाकर पार्टी कोई प्रैक्टिकल करना नहीं चाहती जो निगम प्रशासन को न समझता हो .ऐसे में पहले एक वर्ष निग़म प्रशासन और दूसरे वर्ष स्मार्ट सिटी के कार्यशैली को समझने में वक्त जाया होगा.इसलिए अनुभवी व्यक्ति को पार्टी मौका देना चाहती है तो लाइन ऐसे ही छोटी हो गयी है और इस सांचे में जो फिट बैठ रही है वो पूर्व महापौर एवं सभापति विनोद सोनी काफी चर्चे में है और पार्टी ने उनको कई अहम् पदों और जिम्मेदारीयो से नवाजा है जिसे उन्होंने तनमयता से पूरा भी किया है सुभाष नगर गोड पारा निवासी विनोद सोनी के बीजेपी में पद एवं जिम्मेदारियों का विवरण
1)सन 2008-09 में नगर निगम सभापति होते हुए भी प्रभारी महापौर भी रहे
2)सन 1994 से 2015 लगातार 20 वर्षो से पार्षद रहे उसके बाद 2020 से अभी तक पार्षद बनकर पार्टी को लगातार जित दिलाती रही है
3)2 बार जलसंसाधन विभाग एवं अग्निशमन विभाग के चेयरमैन के पद पर रहे चुके है
4)एमआईसी मेंबर एवं संघ से बचपन से जुड़ाव होने के कारण स्वयं सेवक संघ का प्रथम वर्ग शिक्षित रहे है
5)बार बिलासपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं 2 बार बिलासपुर नगर कार्यकारिणी रहे है
6)6 वर्षो तक मध्य मंडल अध्यक्ष भी रहे है
7)राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज के केंद्रीय सदस्य के रूप में कार्य कर चुके है
8)प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट एवं रायपुर जिला प्रभारी भी रहे है.
9)वर्तमान में जिला कार्य समिति पश्चिम मंडल बिलासपुर है
उपरोक्त सभी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दिया गया एवं तनमयता से निर्वहन भी किया गया निर्विवाद छबि के साथ पार्टी और जनता के बिच जमीन से जुड़कर काम करने में माहिर है साधारण वक्तित्व के धनी विनोद सोनी कि कर्मठता को सभी स्वीकारते है बीजेपी को इन महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर अवश्य ध्यान देगी




