मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का जशपुर विधायक ने किया वाचन

जशपुरनगर 22 सितम्बर 2021/ जशपुर विधायक विनय भगत ने आज जशपुर बाकी नदी मुक्तिधाम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिवंगत स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का वाचन किया और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किए।
इस अवसर पर पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के.मण्डावी, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, रामप्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, ओपी चौधरी, परिजन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button