रायपुर: प्रदेश में जारी जुबानी जंग में भाजपा और कांग्रेस के तरकशों से एक के बाद एक तीर निकलने का दौर जारी है, पहले रमन सिंह ने ट्वीटर पर बेरोजगारी को लेकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को लबरा (झूठा) बोल दिया, तो उसके बाद अब रविन्द्र चौबे ने पलटवार करते हुए सीधा प्रेस कॉन्फ्रेंस ही ले ली, और मीडिया के माध्यम से पूर्व सीएम रमन सिंह के आरोपों का कृषि मंत्री ने ये जवाब दिया.. प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, पूरे प्रदेश में रोजगार के लिये बहस छिड़ी हुई है। हमारी सरकार के 3 साल में 2 साल कोरोना में निकल गए है, फिर भी छत्तीसगढ में दूसरे राज्य की तुलना में बेरोजगारी दर बेहद कम है। पीएम मोदी ने 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, लेकिन कोरोना काल मे देश मे कितने लोगों का रोजगार छिन गया। घर लौटते समय कई लोग मौत का शिकार हो गए। रोजगार के अभाव में मौत पर भी पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त नहीं की। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज घोषणा की थी लेकिन 20 पैसा नही आया है। पिछली सरकार के 5 मंत्री टेक्सास गए थे, वहां से लौटकर इन्वेस्टर मीट किये पौने 4 लाख करोड़ के MOU हुए लेकिन पौने चार रुपये का निवेश नहीं आया, किसी को रोजगार नहीं मिला। ताजे आंकड़ों में छत्तीसगढ में बेरोजगारी दर 2.9 प्रतिशत है, जबकि देश में 7.9% बेरोजगारी दर है। 15 साल डॉ रमन सिंह आउटसोर्सिंग कर रहे लोगों को नौकरी देने में असमर्थ थी। छग में हमारी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को रोजगार दिया। कोरोना काल में छग में 3700 अनुकंपा नियुक्ति दी गई। व्यापमं के माध्यम से 1000 से ज्यादा भर्तियां, चंदूलाल मेडिकल कॉलेज में एक हज़ार, बस्तर फाइटर्स 8200 पदों पर भर्तियां निकाली गई। चार नए जिलों में नियुक्तियां की गई। 172 स्वामी आत्मनन्द स्कूल में भर्तियां हुई। दो लाख 50 हज़ार संविदा पदों में प्लेसमेंट के माध्यम से भर्तियां हुई। हमने किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा केंद्र से हमारा 32000 करोड़ नहीं मिला। उसके बाद भी इतने रोजगार उपलब्ध कराए है, वो प्रशंसा का विषय है। कोरोना काल में 7 राज्यों ने वेतन में कटौती की, हमने किसी कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा। बीजेपी आज हताशा में है, रमन सिंह और इनके साथी सनसनी फैलाते है। अजय चंद्राकर भी सनसनी फैलाने बयान देते है। डॉ। रमन सिंह को बेरोजगारी पर अपना ट्वीट इसलिए डिलीट करना पड़ा। क्यूंकि उनका आरोप निराधार था।
Read Next
28 minutes ago
रायगढ़ कलेक्टर न्यायालय ने अवैध शराब परिवहन से जुड़े जब्त वाहनों पर पक्ष प्रस्तुत करने के लिए सूचना जारी की
30 minutes ago
रायगढ़ में पीएमश्री योजना के तहत नटवर विद्यालय का परिपूर्णता निरीक्षण और समीक्षा बैठक
32 minutes ago
रायगढ़ से 112 श्रद्धालु रवाना, 15वां जत्था श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए
35 minutes ago
जीवित मतदाताओं के नाम कटवाने की कथित साजिश, गैंदाटोला गांव के ग्रामीण थाने पहुँचे
37 minutes ago
अदाणी फाउंडेशन की खेल पहल से रायगढ़ के ग्रामीण युवाओं को नई उड़ान, क्रिकेट किट से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक मिला संबल
3 hours ago
रायगढ़ में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का तगड़ा प्रहार: अमलीभौना इंदिरा आवास में कमीशन पर चल रहा था ऑनलाइन और कागजी सट्टा, महिला सट्टा लेखक गिरफ्तार, 37,500 नकद जब्त
3 hours ago
रायगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने चल रहा था अवैध धंधा, कोतवाली पुलिस की सटीक रेड में मुख्य आरोपी व महिला सहयोगी गिरफ्तार
3 hours ago
हर घर नल, लेकिन पानी गायब: जल जीवन मिशन की कागज़ी कामयाबी पर ज़मीनी सवाल, क्या यह “जल नहीं, मलाई मिशन” बनता जा रहा है?
4 hours ago
पीएम मोदी ने परीक्षार्थियों से कहा—तनाव मुक्त होकर दें परीक्षा, आत्मविश्वास और व्यवहारिक तैयारी पर रखें ध्यान
4 hours ago
बारामती विमान हादसा: डिप्टी CM अजित पवार की आखिरी बातचीत में झलकता रहा जनसरोकार और सामाजिक संतुलन का जज़्बा
Related Articles
बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसा, तीन युवकों की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
5 hours ago
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने 62 शालाओं के नवीन भवन निर्माण के लिए 7.22 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की, दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की बुनियादी ढांचे को मजबूती
5 hours ago



