रामचरण साहू बने शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय संघठन सचिव ….. प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा प्रदेश टीम में है आपकी अवश्यकता… दी बड़ी जिम्मेदारी…

कोरबा छत्तीसगढ़ – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचाडोली विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा में व्यख्याता पद पर पदस्थ रामचरण साहू ने शालेय शिक्षक संघ की रीति नीति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र दुबे जी की स्वच्छ छवि एवं कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की है। रामचरण साहू की सदस्यता ग्रहण करने के निर्णय का प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रांतीय संघठन सचिव बनाया है।

रामचरण साहू में बताया कि वे शालेय शिक्षक संघ की रीति नीति एवं प्रदेश अध्यक्ष की वीरेंद्र दुबे जी की कार्यप्रणाली एवं ओजस्वी छवि से काफी प्रभावित है । जिसप्रकार से वीरेंद्र दुबे जी आम शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित रहते है वह काबिले तारीफ है। मेरी शुरू से इच्छा थी मैं अपने शिक्षक साथियो के समस्या निवारण के लिए हमेशा प्रयास करू, शालेय शिक्षक संघ एवं वीरेंद्र दुबे जी के टीम के साथ जुड़ कर मेरी यह इच्छा साकार होगी।

जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने कहा की श्री रामचरण साहू के प्रांतीय संघठन सचिव बनने से संघ कोरबा में और भी मजबूत होगा। हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र दुबे जी की कार्य प्रणाली एवं आम शिक्षको की मदद करने की उनकी भावना से जिले के आम शिक्षको का उनके प्रति रुझान बढ़ा है। श्री रामचरण साहू जी को प्रांतीय संघठन सचिव बनाये जाने पर उन्होंने प्रांत अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र दुबे जी को धन्यवाद दिया, एवं आशा कि है की श्री रामचरण साहू प्रांत स्तर एवं जिला स्तर पर संघ के प्रचार प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button