रायगढ़ : नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में सर्व समाज का विशाल प्रदर्शन; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़: NEET पेपर लीक मामले, पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के समर्थन में तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को एक विशाल रैली निकाली।
दोपहर 1:30 बजे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर सर्व समाज के छात्र-छात्राओं, सामाजिक पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद आंबेडकर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

प्रमुख माँगे और मुद्दे

  • NEET पेपर लीक: परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।
  • समर्थन: सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के समर्थन में आवाज बुलंद की गई।
  • नैतिक जिम्मेदारी: पेपर लीक और व्यवस्था की नाकामी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।

इन संगठनों की रही सहभागिता

रैली और धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जातिगत सीमाओं से ऊपर उठकर युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भारी संख्या में शिरकत की। इसमें प्रमुख रूप से शामिल संगठन:

  1. भीम आर्मी भारत एकता मिशन (रायगढ़, छत्तीसगढ़)
  2. प्रगतिशील सतानी समाज (रायगढ़, छत्तीसगढ़)
  3. समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज
  4. मुस्लिम समाज जिला बचाओ मोर्चा (रायगढ़, छत्तीसगढ़)
  5. किसान मोर्चा (रायगढ़)
  6. सिक्ख समाज (रायगढ़)
  7. विभिन्न यू-ट्यूब मीडिया ग्रुप्स एवं नागरिकगण

जिला अध्यक्ष सुनील मिंज का संदेश

सर्व आदिवासी समाज रायगढ़ के जिला अध्यक्ष सुनील मिंज (संपर्क: 9630371104, 9406280838) ने इस आंदोलन में शामिल हुए सभी समाजों, युवाओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि न्याय, लोकतंत्र और संविधान पर जब भी आंच आएगी, सर्व समाज एकजुट होकर उसकी रक्षा के लिए आगे आएगा और भविष्य में भी ऐसी सामाजिक भागीदारियां जारी रहेंगी।

Back to top button