रायगढ़. जिला मुख्यालय से करीब ६० किलोमीटर दूर डोंगीपानी ऐसा गांव है। जहां राष्ट्रीय पर्व १५ अगस्त और २६ जनवरी को पूरी तमन्यता के साथ मनाई जाती है। यहां प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। झंडा फहराने की जिम्मेवारी घर के नारी शक्ति की होती है। निर्धारित समय में सभी अपने घर के बाहर लगे झंडे को फहराते हैं। पिछले करीब तीन साल से यह परंपरा चल रही है।
इस कार्य की शुरुआत यहां के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के समय बच्चे स्कूल नहीं आते थे। घरवाले भी भेजने से कतराते थे। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय पर्व आने से कुछ दिन पहले ही गांव के लोगों की बैठक गांव में ही की। वहीं राष्ट्रीय पर्व के महत्व को समझाया। साथ ही प्रत्येक घरों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की बात कही। इसे गांव के लोगों ने भी सहर्ष स्वीकार किया। तब से इस गांव में १६ जनवरी और १५ अगस्त का पर्व अन्य सभी पर्वों के सामने बौना हो गया। गांव के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे राष्ट्रीय पर्व की तैयारी एक दिन पहले ही कर लेते हैं। सुबह निर्धारित समय में घर की महिलाएं झंडा फहराती है।
उत्सव का रहता है माहौल

राष्ट्रीय पर्व में पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहता है। कई लोग तो झंडा के नीचे रंगोली बनाते हैं। वहीं गांव को भी सजाया जाता है। सुबह परिवार के बड़ों के साथ बच्चे झंडा फहराने के लिए घर के बाहर आ जाते हैं। झंडा फहराने के बाद शहीदों को याद करते हुए नारे लगाते हैं।
नहीं छूटती कोई भी गली
डोंगीपानी गांव बारादावन ग्राम पंचायत का आश्रत गांव है। इस गांव में करीब ४५ से ५० परिवार ही रहते हैं। सभी परिवार राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। घर के बाहर झंडा फहराने के साथ प्रत्येक लोगों के पास छोटा-छोटा झंडा भी होता है।
वर्सन
पिछले करीब तीन वर्षों से यह कार्य किया जा रहा है। गांव के प्रत्येक घरों की महिलाएं राष्ट्रीय पर्व के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। दिन भर गांव में उत्साह का आलम रहता है।
शशि कुमार बैरागी, शिक्षक, प्राथमिक शाला डोंगीपानी
Read Next
12 hours ago
किराए पर खाता (म्यूल अकाउंट)देकर लोगों से ठगी करना पड़ा महंगा… जशपुर पुलिस चेन्नई से पकड़ लाई एक ठग को… गिरफ्तार कर भेजा जेल
16 hours ago
बालोद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई — 50 हजार की रिश्वत लेते दो बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार
1 day ago
कांकेर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 14 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
2 days ago
छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, दो दिनों में 258 उग्रवादी मुख्यधारा में लौटे — अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक मोड़
2 days ago
राजनांदगांव में महिला शिक्षिका से 6 लाख की ऑनलाइन ठगी, “वर्क टू होम” के झांसे में आई
3 days ago
चांपा में जमीन घोटाला : पूर्व सरपंच दंपति पर 30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, दोनों फरार
3 days ago
कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर डॉक्टर से ₹4.89 लाख की ठगी, बालाघाट की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज
4 days ago
बीजापुर में नक्सली हमला: भाजपा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या, शव के पास छोड़ा पर्चा
4 days ago
कोंडागांव में तालाब से मिला युवक का शव, सफाई के दौरान मिली लाश से मचा हड़कंप
4 days ago
मुख्यमंत्री साय ने विश्व मानक दिवस पर बढ़ावा दिया गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों को
Back to top button