छत्तीसगढ़

CG News : खूंखार मवेशी तस्करों का साथ देने वाला पुलिस आरक्षक हुआ सस्पेंड…

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

CG News : बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना के आरक्षक को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है. आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. पकड़े गए यूपी के खूंखार मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक का संबंध था और वह उन्हें संरक्षण देता था.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Also Read: CG News : जमीन बेचने के पैसे न मिलने पर बेटी ने किया मां की हत्या

CG News : जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए यूपी के मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक बबलू बंजारे का लगातार संपर्क था. उसके ही इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे. बता दें कि मवेशी तस्करी के मामले में सकरी थाने में उक्त आरक्षक के खिलाफ के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था. मामले में आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी. आरक्षक लंबे समय से जिला में अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहा था.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button