छत्तीसगढ़

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक 29 नवंबर को

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सामुदायिक भवन, नया बस स्टैंड के सामने, बलौदाबाजार में होगी।
महासचिव सुशील बंजारे द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में जिला प्रबंधन कार्यकारिणी की मासिक बैठक, शिक्षा प्रकोष्ठ एवं विधि प्रकोष्ठ का गठन, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की मासिक पत्रिका की सदस्यता तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में समाज के समस्त जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, सामान्य सदस्यगण एवं संत समाज के पदाधिकारियों को उपस्थित होने की अपील की गई है।
Show More
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button