छत्तीसगढ़न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिला प्रखंड व खंड के दायित्व की हुई घोषणा

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

आप की आवाज
*विश्व हिंदू परिषद की बैठक*
*जिला,प्रखंड व खंड के दायित्व की हुई घोषणा*
विश्व हिंदू परिषद रायगढ़ विभाग  की योजना बैठक 3 अगस्त बुधवार को सम्पन्न हुई जिसमें सभी नगरों व प्रखंडों तथा खंड स्तर तक कि कार्यकारिणी पूर्ण करने हेतु चर्चा की गई तथा आगामी 6 माह के कार्यक्रमों एवं सेवाकार्यों की रूपरेखा तैयार की गयी । बैठक में केंद्र तथा प्रांत में हुई योजना बैठकों की जानकारी प्रदान की गई तथा रायगढ़ विभाग में विगत 6 माह में किये गए कार्यों का विवरण व समीक्षा किया गया । उपरोक्त बैठक में  कुछ नए दायित्व तथा कुछ दायित्व परिवर्तन कर संगठन के कार्य विस्तार को मंजूरी दी गई जो इस प्रकार है, विभाग संयोजक – विनय दुबे, जिला सह प्रचार प्रमुख – दीपक शोभवानी, दुर्गेश पाण्डेय-जिला सह सेवा प्रमुख,अरोमा दुबे-नगर संयोजिका दुर्गावहिनी, खुलेश्वर साहू- नगर सह मंत्री,  व रायगढ़ प्रखंड से सुमित यादव – कार्यकारणी सदस्य, जाम गांव खण्ड से रूपम चौहान – मंत्री, कमल शर्मा – सयोंजय, मुन्ना बाग – सह संयोजक, सुबध चौहान – गौ रक्षा प्रमुख |
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्री आचार्य राकेश जी (संचालक, गुरुकुल आश्रम तुरंगा) ,श्री प्रतीश बाजपेयी(विभाग मंत्री रायगढ़ विभाग) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमे उन्होंने बताया की श्री राम जी के आदर्श मार्ग पर चलते हुए हर संगठन की शक्ति का मंत्र फूंका गया और धर्मातरण के विषय में समाज को जागरूक करने की अपील की और साथ ही हमारे जो भाई बहन धर्म परिवर्तित कर चुके हैं उन्हें वापस सनातन धर्म लाने के बारे में प्रेरणा दी ।
उपरोक्त जानकारी जिला सह प्रचार प्रमुख दीपक शोभवानी द्वारा प्राप्त हुई ।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER

Related Articles

Back to top button