
18 अगस्त 2022 आज का राशिफल, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन
विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य दक्षिणायन का है। नक्षत्र भरणी रात 11 बजकर 35 मिनट तक और चंद्रमा मेष राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी किस दिन करना शास्त्रों के अनुकूल होगा, जानिए जन्माष्टमी व्रत की सही तिथि और मुहूर्त
मेषः मेष राशि के जातक किसी जरूरी सामान के समय पर नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। सुबह हड़बड़ी के कारण काम बाधित हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से विवाद की संभावना है। आज ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप कर लीजिए। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।
वृषभः वृषभ राशिवालों को आज सहयोगियों से लाभ मिल सकता है। कार्य की अधिकता के कारण आहार की अनियमिता होगी। अनिंद्रा के कारण सिर का दर्द हो सकता है। शुक्र कृत कष्टों की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
मिथुनः इस राशि के लोग व्यवसाय में परिवर्तन के लिए कोशिश में लगे हैं तो आज काम आगे बढ़ेगा। नये प्रोजेक्ट पर किसी जानकार का साथ मिलेगा। सांस संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है। आज कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें।
कर्कः बिना गलती के इल्जाम लगाने से तनाव की स्थिति बनेगी। करीबी रिश्तों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। निर्णय लेने में भ्रमित रहेंगे। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।
सिंहः सिंह राशि के जातक वाहन या मकान बदलने पर विचार कर सकते हैं। वर्तमान स्थिति और घरेलू वातावरण में परिवर्तन के योग हैं। उदर विकार की संभावना है। आज सूर्य को जल देकर दिन की शुरूआत करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार भोग लगाएं, विशेष मंत्र से मनोरथ पाएं
कन्याः कन्या राशिवालों को हुनर के कारण यश की प्राप्ति होगी। आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। लाभ और उत्साह को बनाए रखने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
तुलाः इस राशि के लोग आज अधीनस्थों की सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे। वित्तीय हानि की संभावना है। सूर्य कृत दोषों के निवारण के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
वृश्चिकः आपको आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। व्यवसायिक संबंधों में सुधार की संभावना है। आज ऊँ नमः शिवाय का जाप करें और दूध, चावल का दान करें।
धनुः धनु राशि के जातकों को आज सभी काम में अच्छी शुरूआत मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति से विवाद हो सकता है। सूर्य के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें और सूर्य को जल दें। गुड़ और गेहूं दान करें।
ये भी पढ़ें- सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश, मेष और सिंह राशि वालों को विशेष लाभ
मकरः मकर राशि के लोगों को आज सभी का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार का सानिध्य रहेगा। शुभ फलों के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
कुंभः आज घरेलू सामग्री पर खर्च करेंगे। पारिवारिक शुभकाम में सहभागिता रहेगी। माता के स्वास्थ्य संबंधी तनाव हो सकता है। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।
मीनः इस राशि वालों को आज नए कपड़े मिल सकते हैं। भाइयों और सहयोगियों से विवाद संभव है। आकस्मिक धन हानि की संभावना है। राहत के लिए ऊँ शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।