
8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 01 मार्च 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत् डेम के पानी में डूबने से विकासखंड दुलदुला के ग्राम सिरीटोली निवासी स्व.रामचन्द्र बेसरा, पिता श्री बीरसाय की मृत्यु 16 जुलाई 2017 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती अधमानी के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ईब नदी के पानी में डूबने से विकासखंड फरसाबहार के ग्राम केरसई निवासी स्व. श्याम राम, पिता स्व. जयपाल की मृत्यु 09 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती शांति बाई के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।