11th March 2026
अन्य राज्यों की

बापू की पुण्यतिथि पर कालीचरण का सम्मान, पुलिसवाला पहुंचा तो हिंदू महासभा ने किया ऐसा सुलूक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गोडसे आप्टे स्मृति दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जब एक पुलिसकर्मी आयोजन स्थल पर पहुंचा तो हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उसे वहां से भगा दिया। इस दौरान हिंदू महासभा ने 5 हिन्दू रक्षकों को गोडसे आप्टे भारत रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया। इसमें बापू पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण भी शामिल हैं।

शासन-प्रशासन ने नहीं की आयोजन रोकने की कोशिश
हैरानी की बात यह है कि हिंदू महासभा ने इस कार्यक्रम का ऐलान हफ्ते भर पहले कर दिया गया था। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की तरफ से इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। आज कार्यक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी हिंदू महासभा के ऑफिस पर पहुंचा था। लेकिन हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। हिंदू महासभा के कार्यक्रम को लेकर जब क्राइम ब्रांच के एएसपी राजेश दंडोतिया से बातचीत की तो उन्होंने कहाकि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह इस मामले को लेकर बचते नजर आए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यह बोले
इस कार्यक्रम के दौरान हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिंदू महासभा ने इस दौरान हत्यारे नाथूराम गोडसे और आप्टे के गुणगान किए,उनके जयकारे लगाए। इस दौरान संत कालीचरण सहित पांच कार्यकर्ताओं को शॉल श्रीफल देकर गोडसे आप्टे भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संत कालीचरण की गैरमौजूदगी में उनका सम्मान हिंदू महासभा के प्रमोद लोह पात्र ने लिया। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहाकि भारत रत्न देने की एक प्रक्रिया होती है। ऐसा नहीं है कि सड़क चलते कोई भी भारत रत्न पा जाएगा।

Related posts

पति की मौत के बाद प्यार में पागल पत्नी हर रोज चाटती है पति की अस्थियों की राख

ADMIN DESK

दिल्ली सहित सभी AIIMS का नाम नायकों-स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे, मोदी सरकार प्रस्ताव

PAPPU SONI

दो पत्रकारों को मारी गोली, मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस

Aapki Aawaz

Leave a Comment