क्रूरता की हदें पार.., गाय को खिला दिया विस्फोटक, फट गया जबड़ा, तड़प-तड़पकर हुई मौत

चंडीगढ़: हरियाणा के सिरसा जिले में पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक व्यक्ति की गाय के मुँह में किसी ने विस्फोटक रख दिया। खाने के दौरान उसमें धमाका हो गया और गाय का जबड़ा उड़ गया। इसके बाद गाय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरसा के अंतर्गत आने वाले लखुआना गाँव की है। यहाँ के निवासी सतपाल सिंह ने साहीवाल नस्ल की एक गाय पाल रखी थी।

उसे लेकर वे गुरुवार (26 मई 2022) बीसवाला पुल के निकट चारा खिलाने गए। इस दौरान किसी ने गाय को चारे में रखकर विस्फोटक खिला दिया। इसके बाद एक जोरदार विस्फोट हुआ। जब वह गाय की तरफ गए तो देखा कि उसके मुँह के चिथड़े उड़ गए हैं और वह जमीन पर गिरी हुई तड़प रही है। गाय की हालत देखकर सतपाल सिंह घबरा गए और जल्दी से एक वाहन की व्यवस्था कर गाय को पशु अस्पताल ले गए। हालाँकि, उपचार के दौरान गाय ने दम तोड़ दिया। गाय की विस्फोटक से मौत की सूचना मिलते ही थाना डबवाली सदर पुलिस मौके पर पहुँची। इसके बाद पुलिस ने मौके से विस्फोटक का नमूना लिया। इस दौरान आरोपित का पता नहीं चला।

थाना प्रभारी देवीलाल ने जानकारी दी है कि सतपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गौसंरक्षण अधिनियम के साथ-साथ IPC की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जाँच जारी है और जल्द ही आरोपित को अरेस्ट कर लिया जाएगा।साहीवाल दुधारू नस्ल की गाय मानी जाती है, जो रोज़ाना करीब 20-25 लीटर दूध देती है। इसकी कीमत 50 हजार से एक लाख रुपए तक होता है। गर्मी सहने और ज्यादा दूध देने की वजह से इस नस्ल की गाय को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित देश के विभिन्न इलाकों में खूब पाला जाता है।

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *