चुनावी रणनीति और मजबूत संगठन के लिये जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा

आप की आवाज
*चुनावी रणनीति और मजबूत संगठन के लिये जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा*
रायपुर :6 पंडित दीनदयाल मार्ग केंद्रीय भाजपा कार्यालय नई दिल्ली कमरा नंबर 105 के साथ ही, प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर के आंतरिक सूत्रों से समाचार बाहर निकल कर आ रहे हैं उसके अनुसार छत्तीसगढ़ भाजपा में 9 सितंबर के बाद बड़ा़ बदलाव होना लगभग तय है..
*तीस हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जेपी*
9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं, वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश के मतदान केंद्रों से लेकर प्रदेश पदाधिकारी तक और मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित प्रमुख नेताओं की एक बड़ी बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें उपस्थिति की संख्या लगभग 30,000 बताई जा रही है…
*आर एस एस की बैठक में हिस्सा लेंगे*
इस कार्यक्रम के बाद 10 सितंबर से 12 सितंबर तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक बड़ी बैठक, जो एयरपोर्ट के करीब जैनम मानस भवन में शामिल होंगे। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी उपस्थित रहेंगे…
*संगठन में बदलाव की सुबुगाहट*
भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला संगठन में बदलाव की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है, जातीय समीकरण का भी आकलन कर लिया गया है और इसमें बदलाव होना लगभग तय है..
*भाजपा संगठन का स्वरूप*
भाजपा के प्रदेश संगठन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, एक महामंत्री (संगठन), आठ प्रदेश, सात विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और 22 विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष पद है, एक भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष का पद है…
*रुपरेखा तैयार : घोषणा बैठक के बाद*
अधिकांश पदों में लगभग बदलाव की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, ऐसा सूत्र बता रहे हैं। संभावना है कि अखिल भारतीय संघ की महत्वपूर्ण बैठक भी रायपुर में हो रही है उसके बाद बदलाव की घोषणा की जा सकती है..
*2023 चुनाव पर नज़र*
समय कम बचा है 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ताकत के साथ मैदान में उतरना है की रणनीति साधने के बाद भाजपा मंडल और जिला स्तर पर सक्रिय हो जाएगी…
*जामवाल घूमेंगे छत्तीसगढ़*
सूत्र यह भी बता रहे हैं क्या बदलाव के बाद भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जिनका मुख्यालय रायपुर में ही है, मंडल और जिला स्तर का दौरा प्रारंभ कर सकते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button