11th March 2026
छत्तीसगढ़

सरखोर स्कूल में टी एल एम प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
संकुल स्तरीय टी एल एम प्रदर्शनी का आयोजन संकुल केन्द्र सरखोर में रखा गया। संकुल अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला द्वारा शाला में बनाए गए सहायक सामाग्री का प्रदर्शन संकुल केन्द्र में किया। इस दौरान शाला के शिक्षकगण उपस्थित रहे। 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला सरखोर में यह आयोजन किया गया। शाला में सहायक सामाग्री का उपयोग कर छात्र छात्राओं की समझ विकसित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। संकुल समन्वयक अरूण कुमार साहू प्राचार्य किशोर कुमार साहू के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। शिक्षक गण ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, हेमंत साहू, मनोज कुमार साहू,त्रिलोक ध्रुव, कमलदास नवरंगे संजय यादव, प्रहलाद साहू, धरमसिंह ध्रुव, रामावतार कुर्रे,संतोष कुर्रे, गिरधर कोसले, महेन्द्र कुमार साय, अशोक कुमार साहू ने प्रदर्शनी में भाग लिया। उपरोक्त जानकारी पूर्व माध्यमिक शाला कोरदा प्रधानपाठक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने बताया।

Related posts

छत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी

ADMIN DESK

डीएसपी के आकस्मिक निधन पर एसपी ने शोक संवेदना प्रकट किया, मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया….

PAPPU SONI

अभाविप ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फुका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला प्रत्यक्ष प्रणाली से की छात्रसंघ चुनाव की माँग—

Aapki Aawaz

Leave a Comment