छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़हेल्थ

एनटीपीसी लारा में मनाया गया अंतर राष्ट्रीय योग दिवस

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायगढ़ /पुसौर : एनटीपीसी लारा में 10वें अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह कर्मचारियों ने सह-परिवार समूह योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार द्वारा सभी को योगाभ्यास करने तथा समाज के हितों के लिए दूसरों को भी योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष की थीम “ स्वयं एवं सनज के लिए योग” पर लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार ने कहा योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, नियमित योगाभ्यास करने से मानसिक शांति एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है। यह शारीरिक कला हमारे प्राचीन भारत की धरोहर है जो की अब समग्र ब्रह्मांड के सामग्रीक विकास के लिए मार्ग दर्शन कर रहा है। उन्होने कहा सभी को रोजाना योगाभ्यास करने के साथ साथ दूसरों को भी योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करें ताकि समाज भी इससे लाभान्वित हो। इस मौके पर औडियो वार्ता की माध्यम से श्री कुमार ने सभी को नियमित योग करने तथा दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने को अपील की।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

इस अवसर पर योग गुरु कुमारी भावना साहू एवं उनकी टीम की प्रत्यक्ष तत्वाधान में विभिन्न प्रकार के योगाशन एवं प्राणायाम की अभ्यास कराया गया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button