सप्ताह में तीसरी बार पीटा एक्ट की  कार्रवाई सामने आया मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का


रायगढ़, 8 फरवरी 2026 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर में छापेमारी की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायण वैष्णव (55 वर्ष, निवासी बोईरदादर) अपने मकान में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए एक पुलिस अधिकारी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई में:

आरोपी नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौके पर पकड़ी गई।

आरोपी के कब्जे से ₹2,000 नकद, 2 मोबाइल फोन (ओप्पो और रेडमी) और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।

आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 3, 4, 5 और 7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा:
“रायगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री, जुआ-सट्टा, कबाड़ और देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग स्वयं सुधर जाएँ, अन्यथा पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी।”

कार्रवाई में शामिल अधिकारी: प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, नवीन शुक्ला और महिला थाना की आरक्षिकाएं मालती पैंकरा, इंदुलता एक्का, एलीसा टोप्पो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button