केएमएस की मांग पर बस्तर सांसद द्वारा केंद्रीय इस्पात मंत्री को एनएमडीसी का वेतन पुनरीक्षण शीघ्र लागू कराने हेतु दिया पत्र

किरंदुल. खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल, बचेली एवं नगरनार इस्पात मजदूर संघ की मांग पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप द्वारा नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से उनके निवास पर भेंट करते हुए एनएमडीसी कर्मचारियों के हित में दिनांक 01 जनवरी 2022 से लंबित पुनरीक्षित वेतनमान शीघ्र लागू कराने एवं औद्योगिक संहिता के प्रावधानों के अनुरूप खदान मजदूर संघ को विधिवत मान्यता प्रदान करने हेतु पत्र सौंप कर मांग की गई है, जिस पर केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री द्वारा सार्थक परिचर्चा करते हुए त्वरित कार्रवाई बाबत सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।  यह सुखद संयोग है कि देश की राजधानी में संसद भवन में  वर्तमान लोकसभा सत्र में नवीन औद्योगिक संहिता पर चर्चा चल रही है और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप द्वारा विश्व में अपने उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त लौह अयस्क हेतु सुविख्यात एनएमडीसी लिमिटेड के कर्मचारियों की लंबित वेज रिवीजन के संदर्भ में केंद्रीय इस्पात मंत्री को पत्र सौंपकर  एनएमडीसी लिमिटेड के कर्मचारियों के दिनांक 01 जनवरी 2022 से लंबित पुनरीक्षित वेतनमान को शीघ्र लागू करने तथा औ‌द्योगिक संबंध संहिता के प्रावधानों के अनुरूप खदान मजदूर संघ को विधिवत मान्यता प्रदान करने हेतु आवश्यक आगामी कार्रवाई करने की मांग की गई है। सांसद महेश कश्यप द्वारा केंद्रीय इस्पात मंत्री को जानकारी दी गई कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनएमडीसी का महत्वपूर्ण योगदान है तथा हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है अतः शीघ्र वेतन पुनरीक्षण एवं खदान मजदूर संघ को मान्यता प्रदान करने हेतु संबंधित विभाग/प्रबंधन को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की मांग कि गई है, जिससे श्रमिकों के हितों की रक्षा हो सके तथा औ‌द्योगिक वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहे।  इस अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी श्रम संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, दानेश्वर जोशी, शाखा बचेली के सुरेश तामो, मनीलाल देवांगन, नगरनार इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा चरण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button