
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जशपुर बगीचा –
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 30 अप्रैल 2026 को जारी किए गए बोर्ड परीक्षा का परिणाम जिसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बगीचा का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इस वर्ष अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 12वीं के 10 छात्र छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। तथा कक्षा दसवीं के 8 छात्र-छात्राओं ने 90 %से अधिक अंक प्राप्त किया है। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल एवं प्राचार्य बृजेश कुमार यादव ने सभी छात्राओं की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


