विश्व योग दिवस पर बालको ने युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

बालकोनगर, 23 जून।

[img-slider id="274450"]
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मितान भवन में आयोजित योगाभ्यास सत्र में बालको के कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार तथा वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा कंपनी के सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित वेदांता स्किल स्कूलों और नंद घर केंद्रों में भी योग सत्र आयोजित किए गए।

बालको के वेदांता स्किल स्कूल केंद्रों—कोरबा, कवर्धा और मैनपाट—में प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। योग दिवस से पूर्व एक सप्ताह तक नियमित अभ्यास सत्र आयोजित किए गए, ताकि प्रतिभागियों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जा सके। कोरबा केंद्र में 140 से अधिक, जबकि कवर्धा और मैनपाट केंद्रों में 20-20 से अधिक प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास में भाग लिया।

बालको द्वारा संचालित नंद घर केंद्रों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को सरल योगासन, प्राणायाम और ध्यान की गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और एकाग्रता के महत्व से परिचित कराया गया।

विश्व योग दिवस के अवसर पर वेदांता समूह के अन्य व्यवसायों एवं इकाइयों में भी योग और वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। समूह की सामाजिक पहल ‘नंद घर’ के माध्यम से देश के 17 राज्यों में संचालित 13 हजार से अधिक केंद्रों पर स्वास्थ्य और जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

बालको ने कहा कि वेदांता स्किल स्कूल युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रहे हैं, वहीं नंद घर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण के संदेश को भी आगे बढ़ाने का माध्यम बना।

Back to top button