यहाँ महिला सैनिक पहनती हैं पुरुषों के अंडरवियर, वजह कर देगी हैरान

दुनियाभर से कई अजीब-अजीब मामले सामने आते हैं जो हैरान कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला स्विटजरलैंड से सामने आया है जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यहाँ एक अजीबोगरीब नियम है जो हर पुरुष को मानना पड़ता है। जी दरसल स्विटजरलैंड में काफी समय से महिला सैनिकों को पुरुषों का अंडरवियर पहनना पड़ता है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे का कारण, जो काफी अजीब है। कहा जाता है कि इस देश में महिला सैनिकों की भागीदारी कम है, और इसी के चलते इस तरह की व्यवस्था की गई है। वहीं खबरें यह भी हैं कि अब इस नियम में बदलाव होने जा रहा है।

जी दरअसल काफी समय से इस पर चर्चा हो रही थी। अब ऐसा कहा जा रहा है कि स्विटजरलैंड की आर्मी अब महिलाओं की भागीदारी ज्यादा चाहती है और इसी के चलते अब ये नियम बदले जाएंगे। वैसे इस नियम के कारण महिलाओं की भागीदारी काफी कम हो गई थी और इसलिए, अब महिला सैनिकों को अब पुरुषों का अंडरवियर नहीं पहनना पड़ेगा।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को माने तो स्विस राष्ट्रीय परिषद के एक सदस्य का कहना है कि ‘अब जो बदलाव होने जा रहे हैं इससे महिलाओं के कपड़े उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।’ वैसे हम आपको यह भी बता दें कि वर्तमान में स्विटजरलैंड की सेना में केवल एक प्रतिशत महिला सैनिक हैं, लेकिन अगामी 20 सालों तक बड़े बदलाव की योजना है। अब चर्चा यह है कि, ‘महिला सैनिकों की संख्या 10 फीसदी की दर बढ़ाया जाएगा।’ वैसे यह बड़ा बदलाव इस वजह से भी किया जा रहा है क्योंकि साल 2004 से स्विटजरलैंड में महिला और पुरुष सैनिक एक जैसी ड्यूटी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button