क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

खौलता तेल पत्नी के ऊपर उड़ेला, चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलसा; आरोपी पति गिरफ्तार

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

चार माह बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बिलासपुर//जांजगीर-चांपा। घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपनी पत्नी के ऊपर खौलते गर्म तेल की कढ़ाई उड़ेल दी। इस दर्दनाक घटना में महिला का चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 4 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। नवगवां निवासी पीड़िता अपने घर में पूरी तल रही थी। इसी दौरान उसका पति बिरजू दिवाकर (46 वर्ष) पीछे से आया और चूल्हे पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई उठाकर उसके ऊपर डाल दी। अचानक हुए इस हमले से महिला का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चला।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने थाना बलौदा पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बिरजू दिवाकर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 589/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) एवं 85 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

महिला के विरुद्ध गंभीर हिंसक अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामेश देव एवं आरक्षक लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Related Articles

Back to top button