छत्तीसगढ़राजनीती उठापटकरायपुर

संविधान रक्षा मार्च में विनोद साहू की सक्रिय भागीदारी, समर्थकों के साथ गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक किया पैदल मार्च

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

एआईसीसी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत रायपुर में जुटे कांग्रेसजन, संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का दिया संदेश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

बिलासपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजधानी रायपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में बिलासपुर के शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने गांधी मैदान से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक लगभग दो किलोमीटर पैदल मार्च कर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस मार्च का आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के तहत किया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संविधान दिवस को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे संविधान की प्रस्तावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा से जोड़ने की रणनीति बनाई है।

क्या है एआईसीसी की रणनीति?

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर की प्रदेश राजधानियों में संविधान रक्षा मार्च आयोजित किए गए। कांग्रेस की योजना में केवल रैली निकालना ही नहीं, बल्कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, संविधान रक्षा की शपथ और बूथ स्तर पर ‘वोट रक्षक’ अभियान को सक्रिय करना भी शामिल है।

इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की शिकायतों की पहचान, प्रभावित मतदाताओं तक पहुंच और उनके नाम दोबारा जुड़वाने के प्रयास को संगठनात्मक गतिविधि का हिस्सा बनाना चाहती है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस ने इसे चुनावी अधिकारों की रक्षा से जुड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बनाया है।

बिलासपुर से विनोद साहू ने समर्थकों के साथ दर्ज कराई उपस्थिति

रायपुर के गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च में विनोद साहू अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। मार्च के दौरान संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और आम नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। विनोद साहू के साथ पूर्व प्रवक्ता ऋषि पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, घनश्याम कश्यप सहित अन्य समर्थक एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

राजधानी में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

संविधान रक्षा मार्च के जरिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संविधान और मताधिकार के मुद्दे को संगठनात्मक अभियान का रूप देने का प्रयास किया है। वहीं, बिलासपुर से विनोद साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने स्थानीय स्तर पर भी इस अभियान के प्रति संगठन की सक्रियता को प्रदर्शित किया।

बिलासपु कांग्रेस कमेटी उपस्थित पदाधिकारी

ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Related Articles

Back to top button