बिलासपुर : कांग्रेस नेता नागेंद्र राय गिरफ्तार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मस्तूरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इन आरोपों में हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार, तोरवा पुलिस ने कांग्रेस नेता नागेंद्र राय को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि नागेंद्र राय ने उसे धमकाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में हलचल

जैसे ही नागेंद्र राय की गिरफ्तारी की खबर फैली, इलाके में हलचल मच गई। उनके कई समर्थक थाने पहुंचकर इस मामले में जानकारी लेने लगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button